Some Small Business ideas for Everyone

आज के समय में हमारे देश का युवा किसी और के लिए काम करने के बजाय अपने खुद का बिज़निस शुरू करना  चाहता है।

लेकिन ज्यादातर लोगो के पास पैसे कमी है, और वो सोचते है की पैसे की कमी के कारण अपना बिज़निस कभी नहीं शुरू कर पाएंगे, लेकिन ये सच नहीं है

ऐसे कई बिजनिस  हैं जो कम लागत के साथ शुरू किए जा सकता है और इनमें से हर एक टिकाऊ बिजनिस है

इन बिजनिसो की ख़ासियत यह है कि छात्र, बच्चे और गृहिणियां भी उन्हें कर सकते हैं।


कुछ बिजनिस जो आप कम पूंजी के साथ शुरू कर सकते हैं -

Grocery Shop Business– किराना की दुकान

Grocery Shop (किराना की दुकान) हमेशा से ही एक अच्छे Small Business में गिना जाता रहा है| सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसके लिए आपको किसी स्पेशल हुनर की जरुरत नहीं है| जिस क्षेत्र में Grocery Shops कम हों वहां दुकान लगाना एक अच्छा विकल्प है, क्योकि वंहा कॉम्पीटीशन  ना होने के कारण आपके Business के सफल  होने के चांस  काफी ज्यादा बढ़ जाते है| साथ ही उस दूकान  से होने वाले प्रॉफिट  को उसी दुकान  पर खर्च करे तो यह और भी अच्छा होगा, इसके आलावा आप कई और सुविधाए दे सकते है| जैसे होम डिलीवरी करना किसी अन्य किराना की दुकान से कम कीमत पर माल/वस्तुए देना आदि| यह वाकई छोटी चीजे है पर इसका असर काफी बढ़ा होता है, इसकी मदद से आपका किराना Shop और भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा|

Gym/Health Club/Yoga Classes Business जिम/हेल्थ क्लब/योग क्लासेस

वर्तमान में हर व्यक्ति चाहे वह बूढा हो या जवान, Ladies हो या Gents, सब यही चाहते हैं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और दुनिया का सबसे बड़ा सुख भी स्वस्थ शरीर है| जिसके लिए वो Health Clubs या Gyms में जाते हैं और वहां Workout करके अपने शरीर को अच्छा बनाए रखने की कोशिश करते है| आप भी किसी अच्छे Area में हेल्थ क्लब, जिम या योगा की क्लासेस खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं|
मैंने कई ऐसे GYM, योग क्लासेस और हेल्थ क्लब को देखा है जिसके Owner काफी अच्छा पैसे कमा रहे है, क्योकि उनके पास कभी भी Customer की कमी नहीं होती| ऐसा इसलिए होता है क्योकि जो भी इन्हें Join करता है वो कम से कम 2 से 4 महीने तक इनका Member बना रहता है और हर महीने इनसे कई नए लोग भी जुड़ते रहते है| आप भी ऐसे Club खोल सकते है और जब Future में आपके Health Club से अच्छी Income प्राप्त होने लगे तो आप दूसरे किसी Area में इसकी दूसरी Branch खोल सकते हैं, जिसके कारण यह Business Grow करता रहेगा|




Mobile Shop Business- मोबाइल शॉप

आजकल हर व्यक्ति Smart Phones का Use कर रहा है और जब से Jio आया है इनकी खरीदारी बहुत ही तेज हो गई है| जिससे यह कहाँ जा सकता है की आने वाले भविष्य में Mobiles Phone के क्षेत्र में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी|
इस हिस्साब से देखा जाए तो एक Mobile Shop खोलना बहुत ही Profit का Business रहेगा, इसके लिए आपको बहुत अधिक Capital की जरुरत नहीं पड़ेगी| बस एक छोटी सी दूकान से आप इसकी शुरुवात कर सकते है और कुछ अच्छे Smart Phone जो अभी काफी पसंद किए जा रहे जैसे – Red mi है इसके लगभग सारे Phones आपको बहुत ही कम Price पर अपने Budget में मिल जाएँगे और इनकी Performance उतनी ही बेहतर होती है| इसके आलावा आप और भी कई Phones है जिसे आप अपनी Shop में रख सकते है|
पहले आपको छोटी दुकान से ही शुरुवात करनी है, उसके बाद जैसे-जैसे Income बढे वैसे-वैसे आप Shop को भी बढ़ा पाएँगे| आपको करना बस इतना है की Mobile Shop खोलने के 5 से 6 महीनो तक या उससे भी कुछ अधिक समय तक जो भी Income हो उसे वापस उसी Shop पर खर्च करके उसे Grow करवाना है| यकीन मानिए यह एक बहुत ही Simple Rule है जिसका इस्तेमाल कर आप किसी भी Business को आगे बढ़ा सकते है|



Computer/Laptop Repairing Business – कंप्यूटर/लैपटॉप की रिपेयरिंग

अगर आपको Computer को Repair करना आता है तो यह आपके लिए एक Best Business साबित हो सकता है| लेकिन अगर नहीं आता तो भी कोई बात नहीं आजकल कई Government और Private Institutes Computer और Laptop Repairing का कोर्स संचालित करते हैं| ये कोर्स सामान्यतः तीन महीने का होता है, जिसमे आप आसानी से इस कोर्स को करके एक Computer Repairing Shop खोल सकते हैं| Computers के बढ़ते उपयोग को देखते हुए इस Business को Future के लिए काफी फायदेमंद माना जा सकता है|

Creche Service – शिशु-गृह सेवा

Creche Service उसे कहते है, जिसमे किसी और के बच्चों को सँभालने के लिए काम किया जाता है| यह एक ऐसा काम है, जिसमे Investment की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं रहती है| आजकल के इस दौर में अधिकतर शहरी इलाके में पति एवं पत्नी दोनों ही Earning के लिए Job पर जाते है, तो उनके बच्चों को सँभालने के लिए इस काम की बहुत आवश्यकता है|
इस कार्य को करने के लिए आपको Investment की आवश्यकता बिलकुल भी नहीं है, आप अपने घर में ही  Creche Service दे सकते है| आपको इस कार्य के लिए महीने के 3000-4000 रूपए मिल सकते है| यदि आप Creche Service में कई बच्चों को एक साथ संभालते है, तो आप एक महीने में अच्छी – खासी Earning कर सकते है|

Beauty Parlour  Business – ब्यूटी पार्लर

ये Business महिलाओं के लिए सबसे बढ़िया और आसान Business है, जो बहुत ही कम पूंजी के साथ शुरू किया जा सकता है| अगर आप एक महिला है तो आप 2 या 3 महीने का Beautician Course करके एक अच्छा सा Beauty Parlour खोल सकती हैं| यह आप अपने घर में भी खोल सकती है, जिससे आपके पैसे भी बचेंगे और समय की भी बचत होगी| यह एक अच्छा Business है क्योकि जिस तरह से आजकल Makeup का प्रयोग बढ़ रहा है इसके अनुसार आने वाले समय में Beauty Parlour Business काफी Profitable बिजनेस बन जाएगा|

General Store Business – जनरल स्टोर

प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली वस्तुओं का एक General Store खोलना भी बहुत बढ़िया और Profitable Business हो सकता है| इसमें आप Soaps and Shampoos, Beauty Products, Stationary आदि रख सकते हैं| इस Business को आप कम पूंजी के साथ भी शुरू कर सकते है और धीरे-धीरे आगे बढ़ा सकते है| साथ ही इस व्ययसाय को पुरुषों के साथ महिलायें भी कर सकती हैं, क्योकि इसमें Future के लिए भी काफी संभावनाएं हैं तो यह भी एक अच्छा विकल्प है|

Bakery Business – बेकरी

Bakery भी एक बहुत ही अच्छा और Long-Term Business है| इसको शुरू करने में बहुत अधिक Investment की आवश्यकता नहीं पड़ती है| आप इसे आसानी से शुरू कर सकते हैं तथा  Bread, Tosts, Biscuits आदि बना कर नजदीकी Market में Deliver कर सकते हैं| आप अपने प्रोडक्ट्स की Home Delivery भी कर सकते हैं, 

Home Canteen – होम कैंटीन

जिस तरह से जनसँख्या बढ़ रही है उसी तरह काम भी बढ़ रहा है और उसी अनुपात में Offices भी बढ़ रहे हैं| Office Staff को समय नहीं मिलता कि वो Lunch करने अपने घर या होटल जा सकें| आप एक Home Canteen खोल कर उनके लिए उनके Office तक खाना पहुंचा सकते हैं| इसमे Customer खोजने के जरुरत नहीं होती, क्योकि वह वहाले से ही मौझुद होते है| ये काम आप अपने घर से ही कर सकते हैं और इसमें आमदनी भी काफी अधिक है|

Electronic Store – इलेक्ट्रॉनिक स्टोर

आप थोडा सा अधिक Investment जुटाकर एक Electronic Store भी खोल सकते हैं| आजकल TVs, Fridges, Kitchen Appliances की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गयी है और कोई भी एक Electronic Store खोलकर आसानी से अच्छी आमदनी कमा सकता है| इन Businesses के अलावा नीचे दिए गए अन्य भी कई Low Investment Business हैं जिनके द्वारा आप काफी आसानी से और कम लागत में अच्छी आमदनी कमा सकते हैं |

Candle Making – मोमबत्ती बनाना

Candle Making Business एक बहुत ही Standable Business है| आज कल Market में मोमबत्ती की बहुत ही ज्यादा Demand है और इसकी Demand बिजली से सम्बंधित नहीं बल्कि Decoration के लिए है| आजकल बड़ी – बड़ी Party, Festival, Weddings आदि में Candle Decoration किया जाता है|
आप मोमबत्ती बनाना इंटरनेट से सिख सकते है, यदि आप अच्छी से अच्छी Candle Making करते है, तो आपका Business बहुत आगे जा सकता है| Candle Making बिज़नेस Start करने के लिए आपका Budget 10000-100000 रुपए होना चाहिए| शुरू – शुरू में इस बिज़नेस को करने के लिए बहुत ही कम पूंजी की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए आप यह Business बहुत ही आसानी से कर सकते है|

Incense stick Business – अगरबत्ती का बिज़नेस

अगरबत्ती का बिज़नेस कम लागत एवं आधिक लाभ वाले Business में काफी अच्छा Option है| अगरबत्ती एक ऐसा Product है, जो लगभग सभी तरह के धर्म के लोग उपयोग करते है| यदि आपको अगरबत्ती बनाना नहीं आता है, तो आप Internet पर देख कर सीख सकते है| अगरबत्ती के Business में आपको बहुत ही कम लागत पर अच्छा Profit मिल जाएगा|

Vehicle Wash – वाहन धोना

Vehicle Wash Earning करने का एक बहुत ही आसान एवं Simple तरीका है| आप अपने घर में ही एक Vehicle Washing Shop खोल सकते है| इस Business में आपको बस एक Vehicle Washing Machine खरीदने के लिए Investment करना होगा और यदि आप इसमें एक Car एवं Bike को Wash करने का 80 – 100 रूपए भी लेते है, तो आप एक दिन में अच्छी Earning कर सकते है|

Pets Food Store – पालतू जानवरों के भोजन की दुकान

आजकल सभी लोग अपने घरों में पालतू जानवरों को रखते है, इसलिए पालतू जानवरों के खाने के पदार्थों की अधिक आवश्यकता होती है| ऐसे में आप एक Pets Food Shop खोल सकते है, तथा अच्छी Earning कर सकतेु है| आप एक Pets Food स्टोर अपने घर में भी खोल सकते है, इसके लिए आपको बहुत कम लागत चुकानी पड़ेगी| यदि आप एक Pets Food Store खोलना चाहते है, तो एक ऐसे क्षेत्र में खोलें जहां पहले से ही बहुत कम Pets Food Shop हो|

DJ Sound Services – DJ ध्वनि सेवाएं

DJ Sound आजकल बहुत प्रचलित है| जब भी कोई Party या बारात आदि होती है, तो लोग Enjoyment के लिए DJ Hire करते है| ऐसे में यदि आप DJ Sound Services शुरू करते है, तो आपके लिए यह एक छोटा Part Time Business होगा, जिसमे आप अच्छा पैसा कमा सकते है| एक DJ Sound Services Business शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले DJ Tools खरीदने की आवश्यकता होगी एवं आपको 2-3 व्यक्तियों को काम पर रखने की आवश्यकता होगी|


Dance Classes – नृत्य कक्षाएं

यदि आपको अच्छा Dance करना आता है, तो आप एक Dance Class खोल सकती है| आप एक Dance Teacher बनकर अच्छी Earning कर सकते है| इसके लिए आप अपने घर में ही Class खोल सकती है, साथ ही इस Business में आपको अधिक Investment की आवश्यकता नहीं है| इस बिज़नेस में यदि आप अपने एक Student से 500 से 800 रुपए भी लेते है, तो आप एक महीने में अच्छे पैसे कमा सकते है|  

Parking – पार्किंग

यदि आपके पास एक अच्छी सी खाली जगह है, तो आप यह Business आसानी से कर सकते है| जो लोग Market या अन्य किसी जगह पर जाने के लिए अपने Personal Vehicle का Use करते है, उन्हें पार्किंग की समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ता है| ऐसे में  कार पार्किंग का Business Start करते है तथा एक Customer से 40-50 रुपए भी लेते है तो आप एक दिन में अच्छी Earning कर सकते है|

Plant Shop – पौधों की दुकान

Low Investment Business में Plant Shop भी एक अच्छा विकल्प है| आजकल पेड़-पौधो.के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण सभी लोग अपने-अपने Yard में Plant लगा रहे है| ऐसे में यदि आप एक Plant Shop खोलते है, तो आप अच्छा लाभ कमा सकते है|
एक Plant Shop आप अपने घर में भी खोल सकते है| इसके लिए आपको केवल Plants खरीदने है, तथा यदि आपके पास घर में जगह न हो तो आप एक Shop Hire कर सकते है| इस Business में आप Plants की घर-घर Delivery करके अधिक पैसा कमा सकते है|


Previous
Next Post »